{"_id":"5c4eac81bdec224df422d31b","slug":"ramgarh-assembly-constituency-bye-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 20 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 20 प्रत्याशी मैदान में
Mon, 28 Jan 2019 12:47 PM IST
अजय सिंह
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हो रहे उपचुनाव में दोपहर 12 बजे तक 29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र में 2.35 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे मतदान शांति पूर्ण तरीके से शुरू हुआ। मॉक पोल के दौरान पांच बूथों से वीवीपेट मशीन को बदला गया जबकि तीन मशीनें मतदान शुरू होने के बाद बदली गईं।
विज्ञापन
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिये 278 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिये 2,500 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। 9 एरिया मजिस्ट्रेट भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिये गये थे।
दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
बहुजन समाजवादी पार्टी :बसपा: ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख साफिया जुबेर खान को और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा है।
मतगणना 31 जनवरी को होगी।