फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ram Mandir Pran Prashantha Union Minister Shekhawat Says Today is day of India good fortune and self respect

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- आज भारत के सौभाग्य और स्वाभिमान का दिन

Mon, 22 Jan 2024 06:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 Jan 2024 06:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत की भूमि से निकला हुआ राम का चरित्र दुनिया भर में फैला है। 200 से ज्यादा भाषाओं में राम के चरित्र की लीलाएं, गाथाएं और कथा लिखी गई हैं। कई देश जो हिंदू नहीं हैं, वहां के लोग राम को अपने यहां का निवासी मानते हैं।  
 

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Prashantha Union Minister Shekhawat Says Today is day of India good fortune and self respect
राम मंदिर प्रतिष्ठा पर राममय हुआ जोधपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार सुबह जोधपुर भदवासिया सब्जी मंडी में आतिशबाजी की गई। हजारों लोगों की उपस्थिति में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जय श्रीराम के उद्घोष के बीच कहा कि आज भारत के सौभाग्य और स्वाभिमान का दिन है। आज रामराज की स्थापना दिन का है, हम संकल्प लें कि अपना देश विकसित हो और अपने देश में राम का आदर्श स्थापित हों। 

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि आज का दिन लाखों लोगों का प्रण पूरा होने का दिन है। हजार साल के इतिहास में हिंदुस्तान पर ढेरों आक्रमण हुए। हजारों बार हिंदुस्तान की संस्कृति और धर्म नष्ट को करने की कोशिश की गई। लाखों लोग जो राम मंदिर के लिए घरों से निकले, आज उन सबका प्रण पूरा होने का दिन है।
विज्ञापन


उन हजारों-हजार लोगों का दिन है, जिन्होंने भरी जवानी में प्रण लिया कि भगवान राम का मंदिर बनेगा। आज का दिन उन लाखों माताओं और बहनों के संकल्प का दिन है, जिन्होंने अपनी राखी रामजी के मंदिर में समर्पित होने के लिए भेज दी। उन लाखों माताओं दिन है। जेठाराम परिहार, राम शरद कोठारी और महेंद्र नाथ अरोड़ाजी का दिन है। सबका बलिदान आज फलीभूत हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि राम के मंदिर को जिन लोगों ने तोड़ा वह केवल मंदिर तोड़ने का विषय नहीं है। केवल एक भवन या आस्था को दूषित करने या खंडित करने का विषय नहीं है। 500 साल पहले जिस समय मंदिर तोड़ा गया तब हिंदुस्तान में 8-10 करोड़ लोग ही थे।

हिंदुस्तान में कहीं भी मस्जिद बना सकते थे, लेकिन मंदिर तोड़ा, क्योंकि हिंदुस्तान की संस्कृति और हमारे मन में जो सनातन का बीज है वह उस बीज को समाप्त करना चाहते थे। सनातन के बीज को समाप्त करने की चेष्टा हजारों साल तक हुई है। उस बीज को नहीं मिटने देंगे, इस वास्ते उसी जगह पर भगवान राम का मंदिर बनाने का संकल्प लिया। 

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत की भूमि से निकला हुआ राम का चरित्र दुनिया भर में फैला है। 200 से ज्यादा भाषाओं में राम के चरित्र की लीलाएं, गाथाएं और कथा लिखी गई हैं। कई देश जो हिंदू नहीं हैं, वहां के लोग राम को अपने यहां का निवासी मानते हैं। भगवान राम के उत्सव में अपने आप को जुड़ा हुआ मान रहे हैं।


सैटेलाइट से फोटो खींचे तो भगवा ही दिखेगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हम कारसेवा में गए थे, तब नारा लगा था, घर-घर भगवा छाएगा, रामराज फिर आएगा। रविवार को मैं जयपुर से आ रहा था तो रास्ते में हर जगह भगवा ही भगवा और केसरिया लहरा रहा था। आज सैटेलाइट से भारत का कोई फोटो खींचे तो भारत भगवा से सराबोर दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed