फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ram Mandir Governor Kalraj Mishra flagged off vehicles loaded with laddus in Mehandipur Balaji

Dausa Mehndipur Balaji: लड्डुओं से भरा वाहन अयोध्या रवाना, राज्यपाल बोले- मैं राम मंदिर के आंदोलन का हिस्सा था

Thu, 18 Jan 2024 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र गुरुवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य मंदिर में बालाजी के दर्शन कर देश और प्रदेशवासियों की समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
Ram Mandir Governor Kalraj Mishra flagged off vehicles loaded with laddus in Mehandipur Balaji
हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीन लाख देसी घी के लड्डुओं को गाड़ियों में सवार कर हरी झंडी दिखाई। मेहंदीपुर बालाजी में गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी सहित कई नेता पहुंचे। जहां राज्यपाल ने कहा, मैं सामान्य तौर पर कई बार मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आता रहता हूं, आज यह मेरा सौभाग्य है कि राममंदिर के लिए जाने वाला प्रसाद महंत नरेशपुरी के द्वारा मेरी उपस्थिति में यहां से अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा, मैं राम मंदिर के आंदोलन का हिस्सा था, मुझे कितना आनंद आ रहा है मैं बता नहीं सकता। मैं इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदार था। मैं हर चीज का साक्षी रहा हूं, गोलियां चली तब भी मैं इसका साक्षी रहा हूं। वहां मेरा निरंतर जाना होता था। छह दिसंबर को मैं वही मंच पर मौजूद था।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, जब ढांचा ढह रहा था तब मैं उसको देख रहा था। मुझे उसी दिन लग रहा था कि इस मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से होगा और सबसे बड़ी अच्छी बात यह है भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्णय किया कि गर्भगृह के स्थान पर मंदिर का निर्माण होगा और हुआ भी है और जब मंदिर का निर्माण हुआ है तो स्वाभाविक रूप से बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड्डुओं को मेहंदीपुर बालाजी से अयोध्या रवाना करने से पहले विधिवत पूजा अर्चना करके रवाना किया गया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा है कि यह बड़ा हर्ष का विषय है कि मेहंदीपुर बालाजी द्वारा अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रसाद सहित कई और व्यवस्थाएं की गई हैं, जो काबिले तारीफ है।



इस मौके पर महंत नरेशपुरी ने कहा कि भगवान श्रीराम के कार्य करने के लिए हनुमान जी हमेशा तैयार रहते हैं और यही कार्य मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट द्वारा भगवान राम का कार्य होने के कारण हमारी आस्था के प्रभु श्रीराम के लिए किया गया है।

प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में जयपुर की देसी घी से निर्मित बूंदी का लगेगा भोग
प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में गुरुवार को जयपुर से अयोध्या धाम प्रसाद भेजा गया। कार्यक्रम संयोजक विहिप केंद्रीय समिति सदस्य दामोदर दास मोदी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जयपुर की शुद्ध देसी घी से निर्मित बूंदी के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा, जिसके हेतु प्रसाद अर्पण कार्यक्रम में एक लाख प्रसाद के पैकेट अयोध्या धाम भेजे जाएंगे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम द्वारा आदर्श विद्या मंदिर, आदर्श नगर जयपुर से प्रसाद ले जा रहे वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल, प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, प्रांत मंत्री अशोक डीडवाना के साथ जयपुर शहर से सांसद रामचरण बोहरा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed