फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Raksha Sutra tied on the wrists of BSF soldiers in sriganganagr

Rajasthan: बीएसएफ जवानों की कलाइयों पर बांधे रक्षा सूत्र, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मनाया रक्षाबंधन

Mon, 19 Aug 2024 10:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Aug 2024 10:18 AM IST
सार

Rajasthan: विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने बीएसएफ जवानों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे। 
 

विज्ञापन
Raksha Sutra tied on the wrists of BSF soldiers in sriganganagr
बीएसएफ जवानों की कलाइयों पर बांधे रक्षा सूत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों की कलाइयों पर रक्षा के सूत्र बांधे गए। इस दौरान हिंदुमलकोट एवं मदनलाल चौकी पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया।  विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही दोनों चौकी प्रभारियों को विहिप द्वारा रामलला का प्रतीक चिन्ह एवं गीता भी भेंट की गयी।

विज्ञापन

 

बीएसएफ के काफी जवान इस कार्यक्रम में मौजूद थे, जो अपने घरों से कोसों दूर बैठकर देश की सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। ऐसे जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने से उनमें और अधिक खुशी का माहौल छा गया। 

विज्ञापन


हिंदुमलकोट चौकी के असिस्टेंट कमांडर कमलेश रोलानिया ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के आने से हमारे जवानों में और अधिक खुशी का माहौल छा गया है। उसके पश्चात दुलापुर केरी के नजदीक मोहनलाल चौकी पर भी जवानों के साथ राखी का त्यौहार मनाया। चौकी पर मौजूद असिस्टेंट कमांडर साकी हुसैन ने सभी के लिए जलपान की व्यवस्था करी, साथ ही आए हुए बच्चो को पाकिस्तान बॉर्डर भी दिखाया। चौकी पर मौजूद सभी जवान काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed