फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rakesh tikait said there will 40 lac tractor and not 40 thousand which surround the parliament

राकेश टिकैत बोले - इस बार आह्वान संसद घेरने का होगा, चार नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर आएंगे

Wed, 24 Feb 2021 01:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Feb 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
rakesh tikait said there will 40 lac tractor and not 40 thousand which surround the parliament
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार आह्वान संसद घेरने का होगा और वहां चार लाख नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से तैयार रहने को कहा क्योंकि कभी भी दिल्ली जाने का आह्वान हो सकता है। टिकैत मंगलवार को राजस्थान के सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कान खुल कर सुन ले दिल्ली, ये किसान भी वही हैं और ट्रैक्टर भी वही होंगे। लेकिन अबकी बार आह्वान संसद का होगा। कहकर जाएंगे संसद पर। इस बार चार लाख नहीं चालीस लाख ट्रैक्टर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान इंडिया गेट के पास के पार्कों में जुताई करेगा और फसल भी उगाएगा। इसके अलावा राकेश टिकैत ने कहा कि संसद को घेरने के लिए तारीख संयुक्त मोर्चा तय करेगा।
विज्ञापन


किसान नेता ने कहा कि 26 जनवरी की घटना के मामले में देश के किसानों को बदनाम करने की साजिश की गई... देश के किसानों को तिरंगे से प्यार है, लेकिन इस देश के नेताओं को नहीं। टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों की तरफ से खुली चुनौती है कि सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए और एमएसपी लागू नहीं की तो बड़ी-बड़ी कंपनियों के गोदाम को ध्वस्त करने का काम भी देश का किसान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


राकेश टिकैत ने आगे कहा कि इसके लिए भी संयुक्त मोर्चा जल्द तारीख बताएगा। महापंचायत को स्वराज आंदोलन के नेता योगेंद्र यादव, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम, किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी युद्धवीर सिंह सहित कई किसान नेताओं ने भी संबोधित किया। इससे पहले टिकैत ने चूरू जिले के सरदारशहर में भी किसानों की सभा को संबोधित किया।

बता दें कि किसान करीब 90 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं और उनकी सरकार से एक ही मांग है कि वो तीनों कृषि कानून को वापस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed