{"_id":"5bc74924bdec226933276a6b","slug":"rajyavardhan-singh-rathore-attack-on-manvendra-singh-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र के कांग्रेस में जाने पर राज्यवर्धन सिंह ने याद दिलाया 70 साल का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र के कांग्रेस में जाने पर राज्यवर्धन सिंह ने याद दिलाया 70 साल का इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Rajyavardhan Singh Rathore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार में विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री जैसे अहम पदों पर रहने वाले जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह और उनकी बहू चित्रा सिंह बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मानवेंद्र सिंह का निर्णय है। लेकिन उनके पिता जसवंत सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए निकाल दिया। भाजपा ने उन्हें वित्त और रक्षा जैसे मंत्रालय देकर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी के साथ गए हैं जिसने 70 सालों में राजस्थान से किसी भी राजपूत को केंद्र में मंत्री तक नियुक्त नहीं किया।
बता दें कि राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह एवं उनकी बहू चित्रा सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस खबर की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पुष्टि की है। पायलट के अनुसार, भाजपा से नाराज चल रहे मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और मानवेंद्र के शामिल होने से पार्टी को लाभ होगा। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह ने बीते 22 सितंबर को बाड़मेर में रैली कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा था कि ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ रही। वहीं, उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था। इससे उनको निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ा था। उस चुनाव में जसवंत सिंह हार गए थे। उसी समय से जसवंत सिंह का परिवार भाजपा से नाराज चल रहा है।
विज्ञापन
It's Manvendra Singh's decision. His father Jaswant Singh spent his entire life fighting with Congress. BJP gave him respect as Finance&Defence Min. It's the same Cong party that didn't appoint any Rajput from Rajasthan as minister in Centre in 70 yrs: Rajyavardhan Singh Rathore pic.twitter.com/tuUujXmPHg
— ANI (@ANI) October 17, 2018