फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajyavardhan Singh Rathore attack on Manvendra Singh decision 

जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र के कांग्रेस में जाने पर राज्यवर्धन सिंह ने याद दिलाया 70 साल का इतिहास

Wed, 17 Oct 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Rajyavardhan Singh Rathore attack on Manvendra Singh decision 
Rajyavardhan Singh Rathore
भाजपा सरकार में विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री जैसे अहम पदों पर रहने वाले जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह और उनकी बहू चित्रा सिंह बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मानवेंद्र सिंह का निर्णय है। लेकिन उनके पिता जसवंत सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए निकाल दिया। भाजपा ने उन्हें वित्त और रक्षा जैसे मंत्रालय देकर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि वह उस पार्टी के साथ गए हैं जिसने 70 सालों में राजस्थान से किसी भी राजपूत को केंद्र में मंत्री तक नियुक्त नहीं किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह एवं उनकी बहू चित्रा सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस खबर की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने पुष्टि की है। पायलट के अनुसार, भाजपा से नाराज चल रहे मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और मानवेंद्र के शामिल होने से पार्टी को लाभ होगा। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह ने बीते 22 सितंबर को बाड़मेर में रैली कर भाजपा छोड़ने की घोषणा की थी।


उन्होंने कहा था कि ‘कमल का फूल, हमारी भूल’ रही। वहीं, उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया था। इससे उनको निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ा था। उस चुनाव में जसवंत सिंह हार गए थे। उसी समय से जसवंत सिंह का परिवार भाजपा से नाराज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed