राजस्थान: कांग्रेसी नेता बोले- सचिन पायलट और पार्टी में नहीं है कोई दिक्कत, जल्द मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल
पार्टी के दिग्गज नेता और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भी पायलट के नाराजगी की खबरों को नकार दिया। माकन ने कहा कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में सियासी घमासान जारी है। पिछले कुछ दिनों से सचिन पायलट ने जिस तरह अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की, उससे लगने लगा कि शायद वो फिर से नाराज हैं। हालांकि, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को इन सभी खबरों को खारिज किया है।
डोटासरा ने कहा कि सचिन पायलट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी में कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी के दिग्गज नेता और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भी पायलट के नाराजगी की खबरों को नकार दिया। माकन ने कहा कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा।
माकन ने कहा कि सचिन पायलट नाराज नहीं हैं और राज्य कैबिनेट एवं सरकार के निगमों और बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत कर भरा जाएगा। इस बीच पायलट शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां आज पार्टी नेतृत्व के साथ उनकी मुलाकात और बात होगी।
Sachin Pilot is a senior leader of Congress and there is no problem in the party. Party's in charge of Rajasthan, Ajay Maken has said that the Cabinet reshuffle will happen in the state soon: Rajasthan Congress president Govind Singh Dotasara pic.twitter.com/3HjowG6b4O
— ANI (@ANI) June 12, 2021
कांग्रेस नेता माकन ने कहा कि सचिन पायलट के साथ उनकी रोजाना बातचीत हो रही है। अगर वह नाराज होते तो क्या हमारी बात होती? दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने के बाद पायलट और उनके समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी की अटकलों को बल मिला। हालांकि, अब माकन ने स्पष्ट किया है पार्टी में कोई विवाद नहीं है। सबकी सुनी जा रही है। सबके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।