फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsthan News: Farmers get relief from Mawath, weather patterns still in turmoil

Rajsthan News: मावठ से किसानों को मिली राहत, मौसम के मिजाज में अभी भी उथल-पुथल

Thu, 07 Dec 2023 11:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 11:50 AM IST
सार

राज्य के धौलपुर जिले में हुई बरसात से आमजन का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कड़ाके की सर्दी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उधर बरसात मावठ के रूप में किसानों के लिए अमृत बनकर बरसी है। रबी फसल में बरसात से काफी फायदा माना जा रहा है।

विज्ञापन
Rajsthan News: Farmers get relief from Mawath, weather patterns still in turmoil
फसल को पानी देते हुए किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में हुई बरसात से आमजन का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कड़ाके की सर्दी एवं सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उधर बरसात मावठ के रूप में किसानों के लिए अमृत बनकर बरसी है। रबी फसल में बरसात से काफी फायदा माना जा रहा है। किसानों के चेहरों पर बारिश से खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से मौसम में लगातार उथल-पुथल देखी जा रही है। आसमान में बादलों की लुकाछुपी के साथ कड़ाके की सर्दी व सर्द हवाओं ने आमजन का जीवन बेहाल कर दिया है। चार दिन पूर्व धौलपुर जिले में हुई बरसात ने पालनहार किसान को बड़ी राहत दी है। किसानों के मुताबिक मावठ अमृत बनकर बरसी है।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार सरसों एवं आलू फसल के लिए मावठ की बारिश पर्याप्त तादाद में हुई है। वहीं गेहूं फसल के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है इसलिए ये बरसात फसल के लिए अच्छी मानी जा रही है। फसल के शुरुआती लक्षण काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं। अगर मौसम का साथ किसान को अच्छा मिलता रहा तो आगे आने वाले वक्त में पैदावार भी अनुमान के मुताबिक मिल सकती है। शुरुआती मावठ से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed