फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tourists were thrilled to see a bear climbing a tree in Kumbhalgarh Sanctuary

Rajsamand: भालू को पेड़ पर चढ़ता देख कुंभलगढ़ अभ्यारण्य में पर्यटक हुए रोमांचित, ऊंची टहनियों तक पहुंच गया

Mon, 09 Jun 2025 05:23 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Mon, 09 Jun 2025 05:23 PM IST
सार

Rajsamand: भालू की यह चपलता और पेड़ पर चढ़ने का अंदाज देखकर पर्यटक दंग रह गए। जंगल सफारी के दौरान इस तरह का दृश्य देखना पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव साबित हुआ।

विज्ञापन
Tourists were thrilled to see a bear climbing a tree in Kumbhalgarh Sanctuary
पेढ़ पर चढ़ा भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभलगढ़ अभ्यारण्य में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय अनोखा अनुभव मिला जब उन्होंने एक भालू को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा। यह दृश्य देखकर सभी पर्यटक रोमांच से भर उठे और उन्होंने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुंभलगढ़ आए पर्यटक जब जंगल सफारी कर रहे थे, तब अचानक उनकी नजर एक भालू पर पड़ी। पहले तो सभी कुछ पल के लिए घबरा गए, लेकिन भालू ने किसी पर हमला करने के बजाय एक पेड़ के पास जाकर उस पर चढ़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वह पेड़ की सबसे ऊँची टहनी तक पहुंच गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  दल्ला राम बने जिला परिषद सदस्य, भाजपा में खुशी की लहर; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन


भालू की यह चपलता और पेड़ पर चढ़ने का अंदाज देखकर पर्यटक दंग रह गए। जंगल सफारी के दौरान इस तरह का दृश्य देखना पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव साबित हुआ। गौरतलब है कि विश्व धरोहर स्थल कुंभलगढ़ दुर्ग के साथ-साथ यहां का अभ्यारण्य भी देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जंगल सफारी के दौरान अगर वन्य जीवों की झलक मिल जाए तो यह अनुभव और भी अविस्मरणीय बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed