{"_id":"660cfd85003c6721a0028ba8","slug":"rajsamand-news-there-was-a-dispute-between-brothers-regarding-the-route-1-brother-lost-his-life-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: थ्रेशर ले जाने के लिए रास्ते को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, एक भाई ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: थ्रेशर ले जाने के लिए रास्ते को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, एक भाई ने गंवाई जान
Wed, 03 Apr 2024 12:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:26 PM IST
सार
थ्रेशर मशीन ले जाने के लिए रास्ते को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के उनवास गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार थ्रेशर मशीन ले जाने के लिए रास्ते को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई राजेन्द्र श्रीमाली (58) निवासी उनवास को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी मिलने पर खमनोर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और मृतक के शव को लेकर खमनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उनवास गांव में मंगलवार शाम को खेत में गेहूं निकालने की थ्रेशर मशीन ले जाने के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन