{"_id":"668f7a381290747c3c096056","slug":"rajsamand-news-four-killed-in-collision-between-tanker-and-car-in-rajsamand-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद कार के ऊपर पलटा टैंकर, दबने से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद कार के ऊपर पलटा टैंकर, दबने से चार की मौत
Thu, 11 Jul 2024 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:53 AM IST
सार
राजसमंद जिले में चारभुजा थाना क्षेत्र के धानिन मान सिंह का गुड़ा में नेशनल हाईवे टैंकर और कार की टक्कर के बाद टैंकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में चार की मौत हो गई।
विज्ञापन
टैंकर के नीचे दबी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज रफ्तार ने एक बार फिर चार की जिंदगी छीन ली। राजसमंद जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर कार के ऊपर पलट गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने भी घटना स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले में चारभुजा थाना क्षेत्र के धानिन मान सिंह का गुड़ा में नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह ये हादसा हुआ। कार में दो पुरुष और दो महिला सवार थीं। चारों की टैंकर के नीचे दबने से मौत हो गई। चारो केलवाड़ा के निवासी थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल क्रेन की सहायता से टैंकर को हटाया। चारों शवों को राजसमंद जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।