फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajlani Sarpanch wrote letter with blood to Congress leaders and CM Gehlot to give Rajya Sabha ticket to former MP Badriram Jakhar

Jodhpur: युवा सरपंच ने कांग्रेस आलाकमान और गहलोत के नाम खून से लिखा पत्र, कर दी ये मांग

Tue, 22 Mar 2022 01:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Mar 2022 01:05 PM IST
सार

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक और रजलानी के युवा सरपंच पारस गुर्जर ने कांग्रेस नेताओं को खून से पत्र लिखा है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rajlani Sarpanch wrote letter with blood to Congress leaders and CM Gehlot to give Rajya Sabha ticket to former MP Badriram Jakhar
सरपंच ने खून से लिखा पत्र - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक और रजलानी के युवा सरपंच पारस गुर्जर ने अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर राज्य सरकार और अखिल भारतीय कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि किसान नेता बद्रीराम जाखड़ को राज्यसभा का टिकट दिया जाए। पारस गुर्जर का खून से लिखा पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक और जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत रजलानी के युवा सरपंच पारस गुर्जर ने अपने खून से मुख्यमंत्री गहलोत के नाम पत्र लिखा। युवा नेता पारस गुर्जर ने अपने रक्त से पत्र लिखकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंदसिंह डोटासरा से मांग की है कि किसान नेता और पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को इस बार राज्यसभा का टिकट दिया जाए। जिससे मारवाड़ की जनता के साथ-साथ तमाम किसान वर्ग की उम्मीदें बनी रहे। 

विज्ञापन


पारस गुर्जर का कहना है कि बद्रीराम जाखड़ कांग्रेस के सच्चे सेवक होने के साथ-साथ पार्टी के लिए सदैव वफादार और तत्पर रहते हैं। किसान कौम से ताल्लुक रखने के लिए वे हमेशा ही दीन दुखियों, गरीबों, किसानों और दलितों के सुख दुःख में सहभागी बनकर उनकी हरसंभव मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed