{"_id":"6596a61b94fdac236b068f42","slug":"rajiv-gandhi-friends-protest-outside-collectorate-office-demand-reinstatement-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: राजीव गांधी मित्रों का कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, बहाली की मांग को लेकर DM को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: राजीव गांधी मित्रों का कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, बहाली की मांग को लेकर DM को दिया ज्ञापन
Thu, 04 Jan 2024 06:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:05 PM IST
सार
राजीव गांधी मित्रों ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद 25 दिसंबर को सरकार ने आदेश जारी कर सभी युवा मित्रों को बिना नोटिस जारी कर हटा दिया था। इससे 5000 परिवारों का रोजगार छिन गया है। सरकार सभी युवा मित्रों को बहाल करे।
विज्ञापन
युवा मित्रो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के राजीव गांधी मित्रों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर एकत्रित होकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और राजीव गांधी मित्रों को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से राजीव गांधी मित्रों ने बताया पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने आर्थिक और सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 5000 राजीव गांधी मित्रों को नियुक्ति दी थी। राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर धरातल पर पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
राजीव गांधी मित्र जनता से सीधा संवाद कर समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ दिला रहे थे। लेकिन, सत्ता परिवर्तन के बाद 25 दिसंबर को सरकार ने आदेश जारी कर सभी राजीव गांधी युवा मित्रों को बिना नोटिस जारी कर हटा दिया है। इससे 5000 परिवारों का रोजगार छिन गया है।
विज्ञापन
परिवारों की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से युवा मित्रों पर आर्थिक संकट गहरा रहा है। रोजगार के लिए वे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ज्ञापन के जरिए मांग करते हुए कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अभी भी चल रही है। अगर, प्रदेश सरकार राजीव गांधी मित्रों को बहाल करती है तो वे इन योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम करेंगे।
इसके अलावा ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि अगर सरकार ने युवा मित्रों को बाहल नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।