फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajendra Yadav Relative black money 18 Crores IT Raid Rajasthan

Rajasthan: मंत्री यादव के रिश्तेदार ने सरेंडर किए 18 करोड़, विभाग मान रहा 110 करोड़ की अघोषित आय, जांच जारी

Tue, 13 Sep 2022 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Sep 2022 09:47 PM IST
सार

कोरोना काल में मिड-डे मील सप्लाई में गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर आयकर विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापे मारे थे। जयपुर में 30 और पाली में एक साथ 40 ठिकानों पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। इस दौरान 2.90 करोड़ की नकदी और 1.25 करोड़ के गहने जब्त किए गए थे।

विज्ञापन
Rajendra Yadav Relative black money 18 Crores IT Raid Rajasthan
गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की गहलोत सरकार में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े ठिकानों पर हाल ही में आयकर विभाग ने छापा मारा था। कार्रवाई के बाद कंपनी के हिस्सेदारों ने 18 करोड़ की अघोषित आय सरेंडर की है। हालांकि, आयकर विभाग अघोषित आय 175 करोड़ मान चल रहा है और इसी दिशा में अपनी जांच कर रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, अफसरों ने अब तक 110 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी है। बता दें कि करीब पांच दिन पहले पड़े छापे में आयकर विभाग के अफसरों ने 2.90 करोड़ की नकदी और 1.25 करोड़ के गहने जब्त किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने छापामार कार्रवाई राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर नहीं की गई है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोरोना काल में मिड-डे मील सप्लाई में गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर आयकर विभाग ने बुधवार प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापे मारे थे। यह छापे जयपुर, कोटपूतली, बहरोड़, भीलवाड़ा और पाली में मारे गए थे। जयपुर में एक साथ 30 और पाली में एक साथ 40 ठिकानों पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। बुधवार से शुरू हुई छापामार कार्रवाई बीते रविवार तक चली। इसके बाद से कागजी कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के रिश्तेदार की कोटपूतली में पोषाहार और मिड डे मील की फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में गड़बड़ी को लेकर यह कार्रवाई की गई थी। अब तक की जांच में आयकर विभाग 175 करोड़ रुपये तक की अघोषित इनकम मान रहा है। साथ ही दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। कार्रवाई को लेकर मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि मिड डे मिल का काम उनकी कंपनी नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed