फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajendra Gudha started camel cart journey in Udaipurwati

Jhunjhunu: उदयपुरवाटी में राजेंद्र गुढ़ा ने शुरू की ऊंटगाड़ी यात्रा, बोले- जनता को बताऊंगा इनके काले कारनामे

Tue, 25 Jul 2023 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Jul 2023 10:51 PM IST
सार

ऊंटगाड़ी यात्रा से पहले मीडिया से बात के दौरान गुढ़ा ने कहा अगर इन कांग्रेसी नेताओं का नारको टेस्ट कराते हैं तो हमारी सरकार में काफी ऐसे लोग मिलेंगे जो दुष्कर्मी हैं।

विज्ञापन
Rajendra Gudha started camel cart journey in Udaipurwati
राजेंद्र गुढ़ा ने शुरू की ऊंटगाड़ी यात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हाल ही में मंत्री पद से बर्खास्त हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सरकार को घेरने के लिए आज अपने  विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी से नारी के सम्मान में ऊंट गाड़ी रैली की शुरुआत कर दी है। रैली उदयपुरवाटी के झड़ाया नगर बालाजी से शुरू हुई इस दौरान बड़ी संख्या में गुढ़ा के समर्थक भी ऊंट गाड़ी यात्रा में मौजूद रहे।

विज्ञापन


बर्खास्त होने के बाद जनता के बीच ऊंट गाड़ी यात्रा निकाल रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि रैली उदयपुरवाटी विधानसभा सहित शेखावाटी क्षेत्र में जाएगी और सरकार के काले कारनामों को जनता को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस सवाल का जवाब मुझे विधानसभा में नहीं मिला मैं जनता से पूछूंगा। आखिरकार मैंने क्या गलती क्या की थी।
विज्ञापन


सरकार पर फिर किया हमला 
ऊंट गाड़ी यात्रा के दौरान राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि मैंने रसगुल्ला से लेकर धक्का-मुक्की तक का सफर तय किया है। अब विधानसभा के प्रत्येक गांव में जाकर जनता से ही पूछूंगा कि मेरे आगे का रास्ता क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने झुंझुनू उदयपुरवाटी क्षेत्र से यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजस्थान में जो महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं अगर इन कांग्रेसी नेताओं का नारको टेस्ट कराते हैं तो हमारी सरकार में काफी ऐसे लोग मिलेंगे जो दुष्कर्मी हैं। वहीं, लाल डायरी के ऊपर बोलते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि वह लाल डायरी राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों को जेल भिजवा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed