फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Youth Congress elections contest between Ashok Gehlot and sachin Pilot camps

Rajasthan: यूथ कांग्रेस चुनाव में गहलोत-पायलट खेमों के बीच होगा रोचक मुकाबला, जानें सब कुछ

Sat, 14 Jan 2023 03:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Jan 2023 03:19 PM IST
सार

राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है। एप के ज़रिए ऑनलाइन वोटिंग कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं का चुनाव करेंगे। 18 जनवरी को यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। वोटिंग प्रोग्राम 28 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Youth Congress elections contest between Ashok Gehlot and sachin Pilot camps
18 जनवरी को यूथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भर में सबसे ज्यादा वोट हांसिल करने वाला नेता यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष चुना जाएगा। यूथ कांग्रेस के इस चुनाव में प्रत्याशी लाखों रुपए खर्च करेंगे। कांग्रेस पार्टी के अग्रिम और हरावल दस्ते के रूप में पहचाने जाने वाले यूथ कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष पदों के लिए ऑनलाइन वोटिंग से चुनाव होगा। पिछली बार ऑनलाइन वोटिंग से आए रिजल्ट पर चुनाव हारे प्रत्याशियों ने ही सवाल खड़े कर दिए थे। इसलिए अबकी बार एप के ज़रिए ऑनलाइन वोटिंग में सीक्रेसी और ट्रांसपरेंसी का खास ख्याल रखा जाएगा। सभी पदों के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस 11 जनवरी से शुरू हो चुका है। 18 जनवरी को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है। 22 जनवरी को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी। 

विज्ञापन


गहलोत और पायलट खेमे के यूथ नेताओं में इलेक्शन फाइट
यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए इस बार सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट खेमे के युवा नेताओं के बीच रोचक इलेक्शन फाइट देखने को मिल सकती है। दोनों ही खेमे चुनावी साल में युवाओं पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं। दोनों की खेमों से  कई नेता अध्यक्ष पद के चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष गणेश घोगरा सीएम अशोक गहलोत के खेमे से हैं, उनसे पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे मंत्री अशोक चांदना भी गहलोत खेमे से ही रहे। अबकी बार फिर से गहलोत खेमे की यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुर्सी पर पैनी नज़र है। लेकिन पायलट खेमा यह अच्छे से जानता है कि इस कुर्सी पर पकड़ बनाकर ही सूबे की सियासत पर मजबूत प्रभाव छोड़ा जा सकता है। इसलिए चुनावी तैयारियां दोनों खेमों में ज़ोर शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत खेमे से प्रदेशाध्यक्ष पद के दावेदार
सीएम गहलोत के खेमे से प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सागर शर्मा, सतवीर चौधरी और दुष्यंतराज सिंह चूंडावत की मजबूत दावेदारी है। सागर शर्मा पूर्व मंत्री और गुजरात चुनाव प्रभारी रहे डॉ रघु शर्मा के बेटे हैं।
सतवीर चौधरी राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के उपाध्यक्ष हैं। जबकि दुष्यंतराज सिंह चुंडावत खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भांजे हैं। 

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट  खेमे से प्रदेशाध्यक्ष पद के दावेदार
 सचिन पायलट खेमे से यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पोस्ट की चुनावी रेस में राकेश मीणा, अभिमन्यु पूनिया,  अनिल चौपड़ा, यशवीर सूरा जैसे नेता शामिल हैं।  राकेश मीणा और अभिमन्यु पूनिया एनएसयूआई संगठन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।

मार्च में घोषित हो सकती है नई कार्यकारिणी
राजस्थान में 28 जनवरी से 27 फरवरी तक यूथ कांग्रेस चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन वोटिंग होगी।  मार्च महीने में काउंटिंग के बाद नया प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी निर्वाचित हो जाएगी।


4 पदों के लिए वोट कास्ट करेगा हर यूथ वोटर 
इस चुनाव में वोटर्स एक साथ 4 पदों के लिए ऑनलाइन वोट कास्ट करेंगे। इस दौरान वोटर को वोटिंग एप पर अपना 8 सेकंड का वीडियो भी अपलोड करना होगा। जबकि अब से पहले तक केवल सेल्फी अपलोड की जाती थी। लेकिन पिछली बार लगे आरोपों के बाद इस बार नियम बदला गया है। बाकायदा वोटर आईडी कार्ड और लॉगिन के ज़रिए वोटर कार्यकर्ता एप से जुड़ेंगे।

महिलाओं के लिए आरक्षण 
इस चुनाव में उदयपुर में हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में लिए गए फैसलों पर भी इम्पलीमेंट किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश कार्यकारिणी में महिला कोटे से उपाध्यक्ष पद रिजर्व रखा गया है। महासचिव के 11 पद महिलाओं के होंगे। जिला और विधानसभा अध्यक्ष स्तर की कार्यकारिणी में 25-25 मेंबर होंगे। चुनाव में मेम्बरशिप फीस 50 रुपए रहेगी। विधानसभा स्तर पर नॉमिनेशन फीस 250 रुपए और प्रदेश स्तर पर नॉमिनेशन फीस 4 हजार से 7 हजार रुपए तक रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed