{"_id":"645afe77a8b14505a5035ad9","slug":"rajasthan-woman-set-an-example-of-honesty-in-sikar-ringus-returned-rs-25-000-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर के रींगस में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाए 25 हजार रुपये, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर के रींगस में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाए 25 हजार रुपये, जानें पूरा मामला
Wed, 10 May 2023 07:46 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 07:46 AM IST
सार
आज के समय में जब इंसान कुछ रुपयों के लिए एक दूसरे के खून का प्यासा हो जाता है। वहीं, सीकर जिले के रींगस कस्बे में एक महिला द्वारा हजारों रुपये मिलने पर भी ईमानदारी का परिचय देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दौर में भी ईमानदारी पूरी तरह जिंदा है। इस कथन को चरितार्थ करते हुए महिला प्रेम देवी जाट ने बैंक के बाहर मिले 25,000 की नगद राशि बैंक में जाकर वापस लौटाई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला प्रेम देवी जाट को 25,000 रुपये पड़े मिले थे, जिसे उन्होंने बैंक के अंदर जाकर वापस लौटाए आए, जिस पर बैंक कर्मचारी फूलचंद गुर्जर ने कैमरे द्वारा जानकारी जुटाई और राशि वापस असली मालिक फूलचंद रायपुरिया को दी।
विज्ञापन
बैंक के बाहर पड़े मिले थे रुपये...
महिला प्रेम देवी जब बैंक से बाहर निकली तो उसे 25,000 रुपये पड़े हुए मिले थे। इतने रुपये देखकर भी महिला प्रेम देवी का ईमान नहीं डोला और यह रुपये ले जाकर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को वापस कर दिए। बैंक कर्मचारियों ने भी महिला की ईमानदारी देखते हुए उसे धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन