फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan will be the first state of india for enact a law regarding the imperative of masks

मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला पहला राज्य होगा राजस्थान - गहलोत

Mon, 02 Nov 2020 02:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 02 Nov 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan will be the first state of india for enact a law regarding the imperative of masks
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Twitter @ashokgehlot51

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा राज्य पहला ऐसा राज्य होगा जो कोरोना वायरस से बचाव के लिये मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बना रहा है। गहलोत ने सोमवार को ट्वीट के जरिये कहा 'कोरोना से बचाव हेतु मास्क की अनिवार्यता को लेकर कानून बनाने वाला देशभर में राजस्थान पहला राज्य होगा, क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है और यही बचाव करेगा।'

विज्ञापन



विज्ञापन


उन्होंने कहा  कि प्रदेश में चल रहे 'कोरोना के विरुद्ध जनांदोलन' के साथ ही सरकार आज कानून बनाकर मास्क को अनिवार्य करने जा रही है। बता दें कि राजस्थान में राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सार्वजनिक और निजी परिवहन साधनों का इस्तेमाल करते समय मास्क पहनना अनिवार्य करने के लिए सरकार ने एक संशोधन विधेयक शनिवार को विधानसभा में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed