फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Warning of rain and hailstorm in six districts including Jaipur

Rajasthan Weather: प्रदेश में फिर बदल सकता है मौसम, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Fri, 02 Feb 2024 09:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Feb 2024 09:17 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक ऐसा ही ट्रेंड रहेगा। जयपुर, झुंझुनू और समेत अन्य जिलों में  बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Warning of rain and hailstorm in six districts including Jaipur
बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में मौसम का मिजाज किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। खेतों में फसलें खड़ी हैं और अब मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है। गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। अलवर जिले में ओलावृष्टी से फसलों में नुकसान देखने को मिला है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक यही ट्रेंड बने रहने की आशंका है। बारिश के साथ प्रदेश में कोहरा का असर भी बढ़ सकता है। अगले दो दिनों में राजधानी जयपुर, झुंझुनू, सीकर, नागौर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि के पूर्वानुमान जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


मेघगर्जन/वज्रपात का अलर्ट 
यलो अलर्ट: 
झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर।
ऑरेंज अलर्ट: बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर।

इस जिले में सबसे कम रहा न्यूनतम पारा
अजमेर 18.2, भीलवाड़ा 12.4, अलवर 9.0, जयपुर 14.4, सीकर 11.5, कोटा 16.8, चितौड़गढ़ 10.6, बाड़मेर 12.8, जैसलमेर 12.4, जोधपुर 17.3, बीकानेर 13.3, चूरू 11.4, श्रीगंगानगर 12.4, धौलपुर 15.1, डूंगरपुर 16.9, जालौर 14.5, सिरोही 13.6, सीकर (फतेहपुर) 13.7, करौली 11.8 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। अलवर में सबसे कम 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed