फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update temperature will increase in upcoming days in district

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में गर्मी फिर दिखाएगी तेवर, पश्चिमी जिलों आज लू चलने की संभावना

Mon, 30 May 2022 11:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 30 May 2022 11:56 AM IST
सार

प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी लेकिन अच्छी खबर ये है कि प्रदेश में मानसून अपने तय समय से पहले दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update temperature will increase in upcoming days in district
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कम से कम एक सप्ताह तक बरसात की कोई संभावना नहीं है। वहीं आने वाले दिनों मे कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी चार-पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में सोमवार को मेघगर्जन होने की संभावना है। बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में आगामी तीन दिन तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में अब पश्चिम और उत्तर से हवाएं चल रही हैं। जिससे आगामी तीन दिनों में पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। पश्चिमी हिस्से में लू भी चल सकती है।

विज्ञापन


प्रदेश में तापमान की बात करें तो रविवार को भी श्रीगंगानगर जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद करौली में 44.6, वनस्थली और चूरू में 44.2 और  पिलानी में 44 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजस्थान वासियों की लिए राहत की खबर है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने तय समय से तीन दिन पहले केरल में दस्तक दे दी है। इससे मानसून तय समय से पहले राजस्थान पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed