Rajasthan Weather Update: प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है और कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में अब भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक ओर भीषण गर्मी का असर बना हुआ है तो दूसरी ओर आंधी-बारिश का दौर लोगों के लिए दोहरी चुनौती बन गया है। शनिवार शाम प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली, जिससे कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। राजधानी जयपुर में भी दिनभर मौसम बदला रहा और शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
तापमान में गिरावट के आसार
मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे हीटवेव से कुछ राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: व्हाट्सएप पर चेयरमैन बनकर 5.30 करोड़ की ठगी, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रफ्तार की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 4 मई के लिए बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
इधर जयपुर में तेज अंधड़ के कारण कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरा छा गया। घने बादलों और तेज हवाओं के चलते विजिबिलिटी कम हो गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। हालांकि बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है। राज्य के अन्य हिस्सों जैसे सीकर के फतेहपुर और दौसा में भी तेज बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा टोंक में रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। इन इलाकों में बारिश के कारण लू और गर्मी का असर कम हुआ है।
गर्मी का असर बरकरारइधर पश्चिमी राजस्थान में मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।