Rajasthan Weather: जयपुर में गिरे ओले, 14 जिलों में अलर्ट, 50 KM की स्पीड से चलेगी हवा, कब आएगा नया विक्षोभ?
राजस्थान के 14 जिलों में मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में बरसात का दौर रुक रुक कर जारी है। शाम को जिले के कोटपूतली में ओलावृष्टि भी हुई। पूर्वी राजस्थान में 50 KM स्पीड से हवाएं चलने, ओले गिरने और बिजली कड़कने की चेतावनी भी जारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी नए विक्षोभ का असर राजस्थान में शुक्रवार को सबसे ज़्यादा देखने को मिला है। शुक्रवार को मौसम ने प्रदेश के ज़्यादातर भागों में बारिश की है। मौसम विभाग ने 14 जिलों-जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, राजसमंद और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बादल गरजने, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने, अचानक तेज हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलने की संभावना है। जयपुर, दौसा, अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने और हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
जयपुर में 40 MM, श्रीगंगानगर में 23.3 MM बारिश रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश कोटपूतली, जयपुर में 40 मिलीमीटर, जबकि पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में 23.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुक्रवार को भी बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में देखने को मिल रहा है। इसके 40 KM स्पीड की हवाओं के साथ ओलावृष्टि के रूप में जारी रहने की प्रबल संभावना है।
1-2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, 3 अप्रैल से फिर होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक 1 अप्रैल से इस मौजूदा बारिश के सिस्टम का असर समाप्त होने और 1-2 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल को सक्रिय होने से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के भागों में एक बार फिर से बादलों की गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी।