{"_id":"641ad73131657e08430ad2b6","slug":"rajasthan-weather-update-rain-alert-in-18-districts-of-the-state-jaipur-jodhpur-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 मार्च तक तेज हवाओं के साथ होगी बरसात, ओले भी गिर सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 मार्च तक तेज हवाओं के साथ होगी बरसात, ओले भी गिर सकते हैं
Wed, 22 Mar 2023 03:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 22 Mar 2023 03:53 PM IST
सार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश, आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर बाद अलर्ट जारी कर शाम तक 18 जिलों- जयपुर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, अजमेर, दौसा, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश और बूंदा-बांदी होने की संभावना जताई है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। नया पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च को प्रभावी होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ तंत्र के प्रभाव से बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 मार्च को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के ज्यादातर भागों में तीव्र मेघगर्जन, तेज हवाएं, हल्के से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
24 मार्च को बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में आंधी बारिश
24 मार्च को तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में मेघगर्जन, आंधी, बारिश, कहीं- कहीं ओलावृष्टि के रूप में होने की प्रबल सम्भावना है। 25 मार्च के राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।