फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan weather update possibility of rain in 9 districts temperature start rising from Sunday

Rajasthan: प्रदेश के 9 जिलों में बारिश की आशंका, रविवार से बढ़ने लगेगा टेंपरेचर, अगले सप्ताह से पड़ेगी गर्मी

Sat, 08 Apr 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 08 Apr 2023 10:40 PM IST
सार

राजस्थान में 9 जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तरी और मध्य भारत में बने विक्षोभ सिस्टम का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan weather update possibility of rain in 9 districts temperature start rising from Sunday
अगले सप्ताह से प्रदेश में पड़ेगी तेज गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के 9 जिलों-जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, उदयपुर, कोटा, जोधपुर,पाली और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बादल गरजने, आकाशीय बिजली के साथ बूंदा बांदी और हल्की बारिश की संभावना है। इस सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 5 सम्भाग-उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और जयपुर में बादल छा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। लेकिन बीकानेर सम्भाग और उत्तरी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप निकली।

विज्ञापन


जयपुर के मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक अजमेर, जयपुर, टोंक के अलावा बूंदी ,भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, बारां, झालावाड़ एरिया में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बरसात होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का ज्यादा असर मध्य प्रदेश से लगते राज्य के ज़िलों में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी
बीकानेर, चूरू, गंगानगर, झुंझुनूं , भरतपुर, सीकर, जयपुर, जोधपुर, जालोर में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा गया है।  सबसे ज्यादा तापमान जालोर में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  जोधपुर में 36.3, फलोदी में 37,सिरोही में 36.7, बाड़मेर में 37.5 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 दिन मौसम साफ रहने के आसार, अगले सप्ताह से पड़ेगी गर्मी
राजस्थान में रविवार से अगले 4-5 दिन तक मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है। सोमवार से प्रदेश के कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी तेज होने लगेगी।  अभी जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, कोटा, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत तमाम शहरों में तापमान सामान्य से नीचे है, लेकिन अगले सप्ताह इसमें बढ़ोतरी होगी। इसे गर्मियों की वास्तविक शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed