फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update Heavy rain warning in next 48 hours in many district

Rajasthan Weather Update: आगामी 48 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी, इन जिलों में बरसेंगी फुहारें

Sat, 16 Jul 2022 01:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Jul 2022 01:26 PM IST
सार

जयपुर, नागौर, चूरू, टोंक, बूंदी और बीकानेर सहित कई जिले में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Heavy rain warning in next 48 hours in many district
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में सावन के महीने में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें जयपुर, नागौर, चूरू, टोंक, बूंदी, बीकानेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, अजमेर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


श्रीगंगानगर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जिसके बाद सेना की मदद लेनी पड़ी। वहीं श्रीगंगानगर में जुलाई महीने में 224 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक बारिश 107.7 एमएम 18 जुलाई, 1978 को दर्ज की गई थी। झालावाड़, उदयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ सहित अन्य जगहों पर तेज बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि इस बार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं पश्चिम की ओर आ रही हैं। इसकी वजह से राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। सोमवार से कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश शनिवार सुबह तक श्रीगंगानगर के चूनावाद में 154, गजसिंहपुर में 90.5, नागौर के मकराना में 125, कुचामन में 59, नावां में 57, प्रतापगढ के छोटीसादड़ी में 43, सीकर में 35, उदयपुर के खेरवा में 60, चूरू के रतनगढ़ में 81, राजगढ़ में 32, धौलपुर के उर्मिलासागर में 82, बसेड़ी में 48, अजमेर के रूपनगढ में 50, बांसवाड़ा के सज्जनगढ में 46, भीलवाड़ा के बनेड़ा में 60, जेतपुरा में 57, कोठारी में 50, काछौला में 48, चित्तौड़ के वागन डैम में 50, डूंगरपुर के गणेशपुर में 33, हनुमानगढ़ के सांगरिया में 65, जयपुर के फुलेरा में 56, नरैना में 52, जालौर के सायला में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed