फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Today: Temperature dropped due to intermittent rain, Meteorological Department issued alert

Rajasthan Weather Today: रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान लुढ़का, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

Mon, 05 Feb 2024 09:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 09:23 AM IST
सार

Dhoulpur: जिले में गत 3 दिन से चल रही बादलों की लुकाछुपी के बीच रविवार दोपहर के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। बीती रात भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी लेकिन दोपहर के बाद रुक-रुककर हो रही बारिश से रबी की फसल को नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Temperature dropped due to intermittent rain, Meteorological Department issued alert
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार खराब मौसम की चेतावनी दे रहा था, जिसका असर शुक्रवार से ही जिले में शुरू हो गया। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की लुका छुपी के बीच बूंदाबांदी देखी गई। बीती रात भी हल्की बारिश का असर देखा गया था। रविवार दोपहर के बाद अचानक मौसम करवट बदल गया। आसमान में बादलों की घटनाएं छा गईं। इसके बाद जिले भर में बरसात का दौर शुरू हो गया। 

विज्ञापन


सर्द हवाओं के साथ रुक-रुककर हुई बरसात से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी राजस्थान में अलर्ट घोषित किया है। मेघ गर्जना के साथ तेज बरसात हो सकती है। ओलावृष्टि का भी असर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


रबी की फसल में नुकसान की आशंका बढ़ी

खराब मौसम का मिजाज किसानों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। किसानों के मुताबिक सरसों, आलू एवं चने की फसल में नुकसान होगा। गेहूं की फसल में बारिश से फायदा माना जा रहा है। इसके अलावा सब्जियों को भी इस बारिश से नुकसान होगा। किसानों का कहना है कि और अधिक बरसात होने से फसल पूरी तरह से चौपट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने धौलपुर जिले में येलो अलर्ट घोषित किया है। आगामी 1 से 2 दिनों मे मेघ गर्जन के साथ बरसात एवं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम के मिजाज एवं सर्द हवाओं से लोगों के जनजीवन पर विपरीत असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed