फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather started heating up even before Nautpa no hope of relief even after rain in Jaisalmer

Rajasthan Weather: नौतपे से पहले ही तपने लगा राजस्थान, जैसलमेर में बारिश के बाद भी राहत के आसार नहीं

Fri, 12 May 2023 04:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 04:44 PM IST
सार

जैसलमेर में मई की शुरुआत से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। पहले आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन अब भीषण गर्मी से सात दिन में तापमान 6 डिग्री बढ़ गया है। इस महीने नौतपा भी झेलना होगा। नौतपे से पहले ही जैसलमेर में आग उगलने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather started heating up even before Nautpa no hope of relief even after rain in Jaisalmer
नौतपे में तपा राजस्थान। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जैसलमेर-बाड़मेर के रेगिस्तान में भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। अधिकतम पारा 44.1 डिग्री तक पहुंच गया है। नौतपे से पहले नौतपे का असर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

जैसलमेर में मई की शुरुआत से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। पहले आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन अब भीषण गर्मी से सात दिन में तापमान 6 डिग्री बढ़ गया है। इस महीने नौतपा भी झेलना होगा। नौतपे से पहले ही जैसलमेर में आग उगलने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन

बाड़मेर के बाद जैसलमेर प्रदेश में दूसरे स्थान पर
भीषण गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बाड़मेर सबसे गर्म रहा। वहीं 44.1 डिग्री तापमान के साथ जैसलमेर प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा। सीजन में पहली बार तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। अब गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाएगी। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर तक तो सड़कें तप गईं और सड़कों से हीट निकलने लगी। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई से शुरू होगा नौतपा
22 मई से नौतपा शुरु हो रहा है, जिसके बाद आने वाले 9 दिनों तक तेज गर्मी रहेगी। क्योंकि सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती है और ज्यादा समय तक रहती है। नौतपा के दौरान करीब 14 घंटे का दिन होता है। किसानों का मानना है कि नौतपा खूब तपा तो इस साल बारिश जमकर होगी। इसलिए इन नौ दिनों को बहुत खास माना गया हैं। 

15 मई को हल्की बूंदाबांदी की संभावना
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार, 14 व 15 मई को 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिस वजह से जैसलमेर में 15 मई को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अगर अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट होगी। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन अगर हल्की बूंदाबांदी हुई तो तापमान में विशेष गिरावट नहीं होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed