फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result 2018: Congress is celebrating, BJP is waiting for results

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: जश्न मनाने की तैयारी में कांग्रेस, भाजपा में पसरा सन्नाटा

Tue, 11 Dec 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 11 Dec 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Result 2018: Congress is celebrating, BJP is waiting for results
कांग्रेस-भाजपा - फोटो : ANI

राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव हुए थे। यहां जनता जनार्दन ने किसकी किसके भाग्योदय पर अपनी मुहर लगाई है उसकी गिनती चल रही है। यहां पिछले 20 सालों से सरकार बदलने की परंपरा रही है। यहां की जनता पांच साल बाद सरकार बदल देती है। भाजपा का मानना है कि इस बार यह परंपरा टूटेगी और विकास के दम पर पार्टी एक बार फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाने में सफल रहेगी। हालांकि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है।

विज्ञापन


अब तक आए रुझान में कांग्रेस को जीत की तरफ बढ़ते हुए दिखाया गया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छाई हुई है। वह जश्न मनाने के लिए उदयपुर स्थित कार्यालय में पटाखे लेकर पहुंच चुके हैं। सचिन पायलट के घर के बाहर कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर साफ होते ही वह जश्न शुरू कर देंगे। भाजपा की बात करें तो राजस्थान स्थित दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां पार्टी कार्यालय में रखी कुर्सियां खाली पड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कुछ देर पहले पटाखे छोड़े गए थे। ऐसा लग रहा है कि अपनी जीत को लेकर कांग्रेस लगभग आश्वस्त हो गई है। इससे पहले आज सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर पांचों राज्यों में जीत हासिल करने के लिए हवन किया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। राज्य की 90 सीटों में से भाजपा 15 पर तो कांग्रेस 61 पर आगे चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed