फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan vehicle driver recruitment result 2026 rssb 4508 candidates selected document verification

राजस्थान: वाहन चालक भर्ती का रिजल्ट जारी, 4508 अभ्यर्थी चयनित; 12 नवंबर तक भरें स्क्रूटिनी फॉर्म

Fri, 30 Oct 2026 01:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 01:52 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वाहन चालक भर्ती ट्रेड टेस्ट 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए 4508 अभ्यर्थियों को अंतरिम रूप से चयनित किया है। चयनित अभ्यर्थियों को 30 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह स्क्रूटिनी फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन
rajasthan vehicle driver recruitment result 2026 rssb 4508 candidates selected document verification
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वाहन चालक भर्ती परीक्षा के ट्रेड टेस्ट 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए कुल 4508 अभ्यर्थियों को अंतरिम रूप से चयनित किया है। ट्रेड टेस्ट में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

30 अक्टूबर से 12 नवंबर तक भरना होगा स्क्रूटिनी फॉर्म

दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए चयनित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन सह स्क्रूटिनी फॉर्म ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 30 अक्टूबर से 12 नवंबर तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म जमा करना होगा। बोर्ड ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित की थी। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को वरीयता सूची का परिणाम जारी किया गया था। उस समय कुल रिक्त पदों के मुकाबले करीब तीन गुना अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए चुना गया था। अब ट्रेड टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

वाहन चालक के 2756 पदों पर होनी है भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से यह भर्ती राज्य के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में वाहन चालक के पदों को भरने के लिए की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2756 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 2602 पद शामिल हैं, जबकि अनुसूचित क्षेत्र के लिए 154 पद निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में अभ्यर्थियों की क्वालिफाइंग स्थिति और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें वाहन चालक भर्ती का परिणाम

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'रिजल्ट' सेक्शन को खोलें। यहां वाहन चालक रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी। अभ्यर्थी पीडीएफ में अपना अनुक्रमांक खोजकर यह जांच सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए परिणाम की पीडीएफ अपने पास सेव भी कर लें।

परिणाम में दी गई है कटऑफ और अगले चरण की जानकारी

बोर्ड की ओर से जारी परिणाम दस्तावेज में अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक, पद का नाम, क्षेत्र का विवरण और श्रेणीवार कटऑफ अंक दर्ज हैं। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण से जुड़े निर्देश भी दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परिणाम के साथ जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 12 नवंबर तक स्क्रूटिनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed