{"_id":"64f6ae0dae5aa01361095470","slug":"rajasthan-uproar-during-tajia-procession-in-sawai-madhopur-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर में ताजिया जुलूस के दौरान जमकर हुआ हंगामा, जानें क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर में ताजिया जुलूस के दौरान जमकर हुआ हंगामा, जानें क्या रही वजह
Tue, 05 Sep 2023 09:56 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 09:56 AM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले की खंडार तिराहे पुराने शहर में ताजिया निकालने के दौरान माहौल खराब हो गया। यहां बेकाबू पिकअप ने ताजिये और कुछ लोगों को टक्कर मारी दी, जिससे गुस्साएं लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ताजिया जुलूस के दौरान जमकर हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में सोमवार शाम उस वक्त हंगामा हो गया, जब समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मोहर्रम के 40वें दिन के ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। दरअसल, जुलूस के दौरान एक बेकाबू पिकअप ने समुदाय विशेष के कुछ लोगों के टक्कर मारी दी। इस दौरान सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि बेकाबू पिकअप आई ताजिए और कुछ लोगों को टक्कर मारी दी। वहीं, एक छोटा ताजिया भी गिर गया। इससे नाराज लोगों ने जामा मस्जिद पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर रास्ता खुला दिया। वहीं, गुस्साए लोगों ने पिकअप चालक कपिल को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, उसे जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, लोगों ने पिकअप को आगे हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक शराब के नशे में था और नशे के चलते ही उसने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद जामा मस्जिद पर सैंकड़ों की तादात में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। हालांकि, प्रशासन के समझाने के बाद समुदाय विशेष के लोगो द्वारा जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन