{"_id":"612032398ebc3e7a0e2eede8","slug":"rajasthan-under-bjps-jan-ashirwad-yatra-minister-bhupendra-yadav-offered-prayers-in-jaipur-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, भूपेंद्र यादव ने जयपुर मंदिर में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, भूपेंद्र यादव ने जयपुर मंदिर में की पूजा-अर्चना
Sat, 21 Aug 2021 07:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:11 AM IST
सार
- ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत अजमेर रवानगी से पहले यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेताओं के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा बृहस्पतिवार को अलवर के भिवाड़ी से शुरू हुई।
विज्ञापन
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने शुक्रवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत यहां गोविंद देव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद भाजपा के मंत्री अजमेर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अजमेर रवानगी से पहले यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेताओं के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। भाजपा का जन आशीर्वाद यात्रा बृहस्पतिवार को अलवर के भिवाड़ी से शुरू हुई।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लोगों से रू-ब-रू हुए और उन्होंने लोगों से आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। यात्रा की शुरुआत भाजपा ने सोमवार को अपने 39 मंत्रियों के साथ की और 22 राज्यों में की जाएगी। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करना और जमीनी स्तर पर लोगों के साथ भगवा पार्टी के जुड़ाव को मजबूत करना है।
विज्ञापन