फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan UDH Minister Shanti Dhariwal Said Budget Of The Central Government Is Disappointing

राजस्थान: केंद्र के बजट पर यूडीएच मंत्री बोले-  किसान, युवाओं और आम जनता को कुछ नहीं मिला, और ये भी कहा

Tue, 01 Feb 2022 02:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Feb 2022 02:59 PM IST
सार

मंत्री शांति धारीवाल ने केंद्र के बजट को निराशाओं से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी जिससे आम लोगों को कुछ फायदा मिलता नजर आ रहा हो। आखिर ये सरकार कब तक स्लोगन से देश चलाएगी? 
 

विज्ञापन
Rajasthan UDH Minister Shanti Dhariwal Said Budget Of The Central Government Is Disappointing
यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल। - फोटो : Social Media

विस्तार

साल 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली केंद्र सरकार ने बजट में उन्हें ही नजर अंदाज कर दिया। आमजन, कारोबारियों और युवाओं के लिए भी यह बजट भ्रामक साबित हुआ है। बजट जैसे गंभीर विषय पर भी केंद्र सरकार सीरियस नहीं है, यह बहुत दुख की बात है। केंद्र ने पहले रेल बजट को खत्म किया, फिर किसान और गरीबों को ही बजट से गायब कर दिया गया। ये बातें राज्य सरकार के यूडीएच (स्वायत्त शासन) मंत्री शांति धारीवाल ने कहीं।

विज्ञापन


मंत्री धारीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को निराशा से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार कब तक स्लोगन से देश को चलाएगी? सरकार ने बजट में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई जिससे आम लोगों को कुछ फायदा मिलता नजर आ रहा हो। केंद्र ने जनता को एक बार फिर गुमराह किया गया है। बजट में किसानों और कारोबारियों के लिए कुछ नहीं हैं। युवाओं के रोजगार की भी बात नहीं की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सिर्फ यह बताने आईं थीं कि सरकार जनता को किस तरह से लूटने जा रही है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा- वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में जनता को क्या मिला ऐसा कुछ नहीं बताया, उन्होंने सिर्फ यह बताया कि सरकार जनता से कैसे टैक्स वसूली की तैयारी कर रही है। लोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को बजट में छिपाया गया है। सरकार को बजट में आय-व्यय का हिसाब देना चाहिए था, पिछले बजट की घोषणाओं का क्या हुआ उसके बारे में बताया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूडीएच मंत्री ने कहा- वित्त मंत्री ने केंद्र की पिछली बजट घोषणाओं को भी इस बजट में शामिल कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, लेकिन देश का नौजवान, किसान, कारोबारी और आम जनता जुमलेबाज सरकार को समझ गई है। केंद्र सरकार ने इस बजट से साबित कर दिया कि उनके पास आमजन को देने के लिए कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed