{"_id":"649716e144f1c5c2a70e4631","slug":"rajasthan-u-turn-of-family-members-in-case-of-religious-conversion-says-no-investigation-needed-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धर्म परिवर्तन मामले में परिजनों का यूटर्न,कहा- कोई जांच नहीं चाहिए, बहन के बयान करवाने से भी मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धर्म परिवर्तन मामले में परिजनों का यूटर्न,कहा- कोई जांच नहीं चाहिए, बहन के बयान करवाने से भी मुकरा
Sat, 24 Jun 2023 09:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 09:46 PM IST
सार
राजस्थान में सीकर जिले से एक महिला के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। मामले में अब परिजनों ने यूटर्न ले लिया है। महिला के भाई ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर कहा, बहन के साथ धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अशोक चौधरी, SHO सदर थाना सीकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर में सदर थाना इलाके के एक गांव में धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर नया मोड़ सामने आया है। महिला के भाई ने सदर थाने में उपस्थित होकर पुलिस जांच बंद कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखित में थाना अधिकारी को पत्र देकर कहा है कि वह एक दोस्त के बहकावे में आकर उसने एक परिवाद पुलिस अधीक्षक करण शर्मा को सौंपा था। उस परिवाद में धर्म परिवर्तन की बात कही गई थी। लेकिन मेरी बहन के साथ ऐसा कोई धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है, न ऐसी कोई बात है। इसलिए पुलिस और अन्य सभी जांच एजेंसियां इस मामले में कोई जांच न करें।
विज्ञापन
साथ में उसने अपनी बहन के बयान देने से भी मना किया है। पुलिस को दिए गए पत्र में परिवादी ने कहा है कि एक महीने पहले उसने अपनी बहन को रात्रि को किसी से बात कर लेते हुए देख सुन लिया था। उस शंका के चलते उसने पुलिस अधीक्षक को एक परिवाद दिया था, उसने जब अपनी बहन का मोबाइल चेक किया तो ऑनलाइन ब्लैक कलर का गाउन मंगाया हुआ था और जब उसने देखा तो उसे बुर्का समझकर उसने पुलिस को शिकायत दे दी। जबकि इस तरह का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए सदर थाना अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि एसपी ऑफिस के जरिए एक परिवाद प्राप्त हुआ, जिसमें थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी बहन ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में किसी युवक से बात करने लगी। उसके बाद युवक ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा। अब परिवादी ने परिवाद वापस लिया है। हालांकि, ऐसी ही घटनाओं पर टीम लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन