{"_id":"5fd6fc918ebc3e3c9114aae2","slug":"rajasthan-two-real-brothers-become-grooms-one-returned-with-a-bride-and-the-other-dead-know-what-is-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बारात लेकर पहुंचे दो सगे भाई, एक दुल्हन संग लौटा तो दूसरा पहुंचा अस्पताल, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बारात लेकर पहुंचे दो सगे भाई, एक दुल्हन संग लौटा तो दूसरा पहुंचा अस्पताल, जानें क्या है मामला
Mon, 14 Dec 2020 11:22 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीकर जिले में फेरों के बाद घर जा रहे दुल्हा-दुल्हन को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना नीम का थाना इलाके में शनिवार को उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन
क्या है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, झुंझुनूं के दो भाइयों की बारात हेमराजपुरा गांव में आई थी। दोनों भाइयों की शादी एक ही घर में दो सगी बहनों से हुई। दोनों अलग-अलग कार में अपनी-अपनी दुल्हन लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। एक जगह इन लोगों ने कार रुकवाकर दूल्हे व दुल्हन पर गोली चलाई। इस हमले में दूल्हा-दुल्हन घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पूछताछ में तीनों आरोपियों के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए उनके ठिकाने पर गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, जवाबी कार्रवाई के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, गोली लगने के बाद दूल्हा-दुल्हन को जयपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों में से एक दुल्हन से एकतरफा प्यार करता था। उसने शादी करने की इच्छा भी जताई, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी। हालांकि, लड़की के परिजनों ने उसकी शादी किसी और से करवाने का निर्णय लिया, तो आरोपी ने दूल्हे की हत्या करने का इरादा किया। यही कारण था कि उसने अपने दो साथियों संग बीच रास्ते गाड़ी रोककर दूल्हे पर गोली चलाई।