{"_id":"6518eca4c63b67505b0bbce3","slug":"rajasthan-two-families-clashed-in-dausa-village-six-people-injured-in-lathi-battle-with-firing-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा के गांव में दो परिवार भिड़े, फायरिंग के साथ लाठी भाटा-जंग में छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा के गांव में दो परिवार भिड़े, फायरिंग के साथ लाठी भाटा-जंग में छह लोग हुए घायल
Sun, 01 Oct 2023 09:21 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:21 AM IST
सार
राजस्थान के दौसा में शनिवार देर शाम दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। लाठी भाटा और देसी कट्टे की फायरिंग के हमले के चलते विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दौसा के एक गांव में मीणा समाज के दो परिवारों में हुए विवाद में छह लोग घायल हो गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के बैजूपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के ढिगारिया कपूर गांव में देर शाम को मीणा समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान लाठी भाटा और देसी कट्टे की फायरिंग के हमले के चलते विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों में बिजली ट्रांसफॉर्मर से एक दूसरे का कनेक्शन अलग करने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बिजली कनेक्शन को कुछ दिन ट्रांसफॉर्मर से हटा दिया था, इसके बाद शनिवार को पहले पक्ष का मौका लगा, तो उसने दूसरे पक्ष का बिजली कनेक्शन ट्रांसफॉर्मर से हटा दिया। बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि खून खराबा हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देसी कट्टे से फायरिंग भी कर दी। दिलीप मीणा फायरिंग से बुरी तरह जख्मी हुआ है। दिलीप को पैर में गोली लगी है। झगड़े में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन कर लिया है और बुरी तरह जख्मी हुए युवक को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।
बैजुपाड़ा पुलिस थाना इंचार्ज राधेश्याम नरूका ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बिजली के पोल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का बिजली का कनेक्शन विच्छेद कर दिया था। इसे दूसरा पक्ष नाराज हो गया और इस पर गांव के बालाजी मंदिर के पास पेट्रोल पंप पर विवाद शुरू हुआ और वह धीरे-धीरे बढ़ता बढ़ता हुआ खेत तक जा पहुंचा। जहां दोनों पक्षों की ओर से लाठी भाटा जंग हो गई। इसमें एक पक्ष के दिलीप, रवि और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी धारा सिंह मीना को डिटेन किया है, तमाम घायलों को बांदीकुई के उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। इसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है, अब पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुट गई है कि देशी कट्टा आखिर इसके पास कहां से आया।