{"_id":"64455770123b41f3dc0ca120","slug":"rajasthan-trader-was-murdered-in-dungarpur-after-a-dispute-in-mutual-transaction-police-arrested-the-accused-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: किसी और की गिरवी रखी बाइक चला रहा था किराना कारोबारी, इसी वजह से हो गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: किसी और की गिरवी रखी बाइक चला रहा था किराना कारोबारी, इसी वजह से हो गई हत्या
Sun, 23 Apr 2023 09:36 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 23 Apr 2023 09:36 PM IST
सार
डूंगरपुर में व्यापारी की हत्या का खुलासा हो गया है। किराना कारोबारी की हत्या लेन-देन के विवाद की वजह से हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डूंगरपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर के थाना सरोदा क्षेत्र के गड़ा झूमजी फला धाणी में 19 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई किराना कारोबारी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी डूंगरपुर का ही भगु कलासुआ पुत्र सुखा (47 साल) निवासी बुचिया छोटा कमजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डूंगरपुर एसपी कुंदन कांवरिया ने बताया कि घटना के संबंध में एक अन्य किराना कारोबारी कपिल जैन ने सरोदा थाने में रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने किराना व्यापारी महेश जैन पर चाकू से हमला किया है। गंभीर महेश को हॉस्पिटल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद जाकर मौके का मुआयना किया। मौके पर बांसवाड़ा से स्पेशल मोबाइल टीम और उदयपुर से डॉग स्क्वॉड टीम को बुलवाया गया। सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। जिला साइबर टीम ने तकनीकी निरीक्षण किया। घटना के खुलासे के लिए सीओ विक्रम सिंह के सुपरविजन और एसएचओ रामेंग पाटीदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने संदिग्ध भगू कलासुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि 2022 में उसने व्यापारी महेश जैन से 15 हजार रुपये में बाइक गिरवी रखकर तीन प्रतिशत प्रति महीना ब्याज पर पैसा उधार लिया था। ब्याज समय पर देने के बावजूद भी महेश जैन गिरवी रखी उसकी बाइक चला रहा था। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। घटना के दिन भगु 11 बजे घर से पैदल निकला। वह शराब पीकर महेश जैन की दुकान पर गया। बाइक लौटाने की बात को लेकर व्यापारी महेश जैन और भगु में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर भगु ने चाकू से महेश जैन के सीने पर वार कर दिया। फिर छिपते-छिपाते खेतों में होता हुआ घर चला गया।
विज्ञापन