फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Three gas cylinders exploded in marriage house in Chauhtan area of Barmer six people got scorched

Rajasthan: बाड़मेर के चौहटन इलाके में शादी वाले घर में फूटे तीन गैस सिलेंडर, लीकेज से लगी आग में छह लोग झुलसे

Thu, 11 May 2023 10:17 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 May 2023 10:17 AM IST
सार

बाड़मेर जिले में चौहटन इलाके के एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, मंगल गीत गाए जा रहे थे। तभी एक-एक करके तीन एलजीपी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे लोग अपनी-अपनी जान बचाकर भागे। बावजूद इसके 6 लोग झुलस गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Three gas cylinders exploded in marriage house in Chauhtan area of Barmer six people got scorched
आग में छह लोग झुलसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौहटन इलाके में शादी समारोह के दौरान गैस की भट्टी पर चाय बन रही थी, तभी गैस लीक होने से आग लगी और देखते ही देखते पूरे घर को लपटों ने आगोश में ले लिया। घर में रखे बेटियों की शादी के लिए रखे चार लाख रुपए नगद-गहने और राशन का सामान भी जल गया। आग ने अचानक इतना भयानक रूप ले लिया कि आसपास के तीन और घरों को भी आग ने चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


उस परिवार पर क्या बीत रही होगी, जिस घर में खुशियों का मेला लगा हो। घर की महिलाएं आंगन में मंगल गीत गा रही हों और हर तरफ हंसी-खुशी, उल्लास का माहौल हो। दो दिन बाद घर से दो-दो बेटियों की डोली उठने वाली हो, उन बेटियों के हल्दी और मेहंदी की रस्में की जा रही हों, इस दौरान अचानक देखते ही देखते पूरा घर आग की आगोश में समा जाता है। चारों और आग ही आग और एक झटके में पूरा परिवार आसमान के तले आ गया।
विज्ञापन


चाय बनाते समय सिलेंडर लीक...
जानकारी के अनुसार, साइयों का तला नेतराड़ गांव के रहने वाले बाबूलाल पुत्र जेठाराम की बेटियों मली (19 साल) और मांगी (22 साल) की 13 मई को शादी है। मंगलवार को शादी के प्रोग्राम शुरू हो गए थे। बुधवार को दोपहर के समय में महिलाओं का संगीत प्रोग्राम चल रहा था। छोटे-छोटे बच्चे झोपड़ों में सो रहे थे। करीब तीन बजे घर पर आए मेहमानों के लिए घर मे बने छपरें के नीचे चाय बन रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीर को देखकर ही आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है...
आग देखकर घर में मौजूद महिलाओं ने सो रहे बच्चों को गोद में उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जुट गए। पास में बने कुएं से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग बढ़ती गई।कुछ ही मिनटों में घर में बने झोपड़ों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। घर के अंदर रखा शादी का सामान, सोने-चांदी के आभूषण और करीब चार लाख रुपए जलकर राख हो गए। लोग अपनी जान बचाकर जैसे-तैसे निकल पाए।



गैस रिसाव होने से आग लग गई...
चौहटन थाने के एएसआई नेनाराम ने बताया, शादी के घर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। दूसरे कमरे में रखे दो सिलेंडर भी आग की वजह से फट गए। आगजनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। धमाकों की आवाज से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। चारों को चौहटन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर इलाज चल रहा है। आसपास के लोगों ने कुएं से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने आसपास के भी तीन घरों को चपेट में ले लिया था। आसपास के लोगों ने कुएं से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने आसपास के भी तीन घरों को चपेट में ले लिया था।

परिवार के आधा दर्जन लोग झुलसे...
गैस सिलेंडर फटने के धमाकों की आवाज से दुल्हन मगी, भाई धुड़ाराम (21), गणेश प्रकाश (19) भाभी कमला (22) मां गेहरोदेवी 40 और बहन सोनी (24) ने आग में घिरकर फंस गए। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद इनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 


फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही सबकुछ राख...
चौहटन उपखंड मुख्यालय पर फायर बिग्रेड नहीं होने से बाड़मेर जिला मुख्यालय से बुलाई गई। बाड़मेर से घटनास्थल की दूरी करीब 80 किलोमीटर है। मौके पर पहुंचने से पहले ही पूरा घर राख हो गया। आसपास के लोगों ने कुएं से पाइप लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और कच्चे घरों में लगी इस आग को बुझाने में सफल नहीं हो पाए और जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed