{"_id":"65d33011acf55089bd036196","slug":"rajasthan-three-cousins-died-in-a-road-accident-in-shri-ganga-nagar-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत, ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार ट्रक में टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सड़क हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत, ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार ट्रक में टकराई
Mon, 19 Feb 2024 04:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:10 PM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पूरी कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर में शादी में शामिल होने जा रहे कार सवार तीन चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार पीछे घुस गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, कार सवार तीनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को निकालकर स्थानीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। हादसा रविवार देर रात को श्रीगंगानर में नई मंडी घड़साना में चक 7 एमडी के पास हुआ। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
शादी समारोह में जा रहे थे सभी
घड़साना पुलिस थाना के एसआई राम सिंह मीणा ने बताया कि यह सड़क हादसा नई मंडी घड़साना के पास नेशनल हाइवे भारत माला सड़क पर चक 7 एमडी के पास हुआ। उन्होंने बताया कि रविवार रात तीन युवक कार में सवार होकर रावलामंडी के चक 13 डीओएल में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और कार ट्रक में जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में रवीन्द्र कुमार (35) पुत्र रामस्वरूप निवासी लिखमीसर पीलीबंगा, सुभाष कुमार (40) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी रावतसर और अजय कुमार (26) पुत्र इंद्रजीत निवासी तीन एमएसडी रायसिंहनगर की मौत हो गई। तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे।
कार में फंस गए थे तीनों युवक
एसआई रामसिंह मीणा ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद रात को पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार में फंसे तीनों शवों को निकालकर घड़साना हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया।
सोमवार को पुलिस ने घड़साना सीएचसी में तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम लगभग एक बजे करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के परिजनों ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर दुर्घटना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।