{"_id":"6207ced65d4c9e54115c6cbd","slug":"rajasthan-three-accused-arrested-in-young-man-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: घर के बाहर से किया अगवा, फिर पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: घर के बाहर से किया अगवा, फिर पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्या
Sat, 12 Feb 2022 08:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:44 PM IST
सार
पुरानी रंजिश में युवक को घर से बाहर बुला अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने पुरानी रंजिश का बदलाने लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में युवक को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने युवक की हत्या की थी। पुलिस गिरफ्त में आए जितेंद्र कुमार और गणपत राम पुत्र हंजाराम सगे भाई हैं और राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं। वहीं तीसरा आरोपी अमराराम मेघवाल पुत्र अचलाराम भागली सिंधलान का रहने वाला है। ये तीनों ही शातिर बदमाश हैं और कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
एसपी हर्षवर्धन ने बताया कि शुक्रवार को भागली सिंधलान निवासी महेंद्र सिंह ने कोतवाली में एक केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि बीती शाम जितेंद्र ने उसके भाई इंद्र सिंह को कॉल कर घर से बाहर बुलाया और जबरन गाड़ी में डालकर अमराराम की भीनमाल रोड पर स्थित एक वर्कशॉप में ले गए। यहां इंद्र के हाथ पैर बांधकर लाठी, लोहे की रॉड सहित अन्य हथियारों से मारपीट की और फिर दुकान के बाहर रोड पर फेंक कर फरार हो गए। एक एंबुलेंस चालक ने उसके भाई को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन