{"_id":"6436b02c1864594692043ba5","slug":"rajasthan-stf-lathicharge-on-bjp-jan-aakrosh-rally-in-alwar-beat-up-mla-sanjay-sharma-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा जन आक्रोश रैली पर STF ने किया लाठीचार्ज, BJP विधायक से मारपीट, एसपी ने डीजीपी से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा जन आक्रोश रैली पर STF ने किया लाठीचार्ज, BJP विधायक से मारपीट, एसपी ने डीजीपी से की बातचीत
Wed, 12 Apr 2023 06:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Apr 2023 06:56 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलवर में हुई जन आक्रोश रैली के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे अलवर शहर विधायक संजय शर्मा और पत्रकार सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस एसटीएफ ने लाठीचार्ज कर दिया। घटना के बाद बीजेपी विधायक और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
भाजपा जन आक्रोश रैली पर एसटीएफ ने किया लाठीचार्ज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में निकाली गई बीजेपी की जन आक्रोश रैली पर पुलिस ने जमकर डंडे बरसाए।बुधवार को अलवर में कंपनी बाग में सभा को आयोजित की गई। उसके बाद जन आक्रोश रैली में बीजेपी नेता कार्यकर्ता ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे ।जहां पर संजय शर्मा अलवर शहर विधायक सहित अन्य पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली के बाद ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे भाजपा विधायक के साथ मारपीट के भी आरोप पार्टी ने लगाए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना को अंजाम एसटीएफ- स्पेशल टास्क फोर्स ने दिया। इनके आगे अलवर के पुलिस वाले भी असहाय ही नजर आए।
विज्ञापन
#अलवर में #भाजपा #जनआक्रोशरैली पर STF ने किया लाठीचार्ज, #भाजपाविधायक से मारपीट#Rajasthan #RajasthanNews #Alwar #Alwarnews pic.twitter.com/tNQBRAuEyZ
— Uditdixit Journalist (@Uditdixit4) April 12, 2023
विज्ञापन
डीजीपी और गृह सचिव ने दिया कार्यवाही का आश्वासन-अर्जुन राम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया कि इस घटना की कड़े शब्दों में जितनी निंदा की जाए कम है। हम यहां धरना ज्ञापन देने आए थे। तो एक पत्रकार के साथ पुलिस ने मारपीट की। जिसको लेकर अलवर शहर विधायक संजय शर्मा ने बचाव किया, तो एसटीएफ ने उनके साथ भी मारपीट कर दी । इसके बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा मौके पर आए। उन्होंने कहा- इस संबंध में हम कुछ नहीं कर सकते।
एसटीएफ को जयपुर से भेजा गया है। मेघवाल ने कहा एसटीएफ के जिन जवानों ने विधायक और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उसमें से 4 जनों को पहचान की जा रही है। जिनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है। उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर से भी बात की है। उन्होंने भी कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया है । इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए ।एसपी के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया।
यह षड्यंत्र पूर्वक रचा गया और अघोषित इमरजेंसी- संजय शर्मा
उधर अलवर शहर बीजेपी विधायक संजय शर्मा ने बताया कि यह पूरी षड्यंत्र पूर्वक रचा गया है और राजस्थान सरकार भारतीय जनता पार्टी के आंदोलनों को कुचलना चाहती है। इसीलिए यह जानबूझकर लाठीचार्ज और कराकर इस घटना को अंजाम दिया गया ।उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह अघोषित इमरजेंसी है। हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस अब इसी तरह की कार्रवाई करना चाहती है।