फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Sriganganagar elder brother killed his younger brother not give 250 rupees

राजस्थान: शराब के लिए मांगे 250 रुपये, नहीं दिए तो छोटे भाई को डंडे से पीटकर मार डाला

Wed, 16 Dec 2020 05:35 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 16 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Sriganganagar elder brother killed his younger brother not give 250 rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शराब के लिए रिश्तों का खून बहाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने शराब पीने के लिए 250 रुपये मांगे थे। छोटे भाई ने देने से इनकार कर दिया तो बड़े भाई ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों भाई एक साथ पी रहे थे शराब

पुलिस के मुताबिक, रावलामंडी के 7 केएनडी गांव में अमर सिंह और उसका छोटा भाई सोहन सिंह रहते हैं, लेकिन दोनों के अलग-अलग मकान हैं। 15 दिसंबर की देर रात दोनों भाई एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ा तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद अमर ने सोहन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया और उसे जान से मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नशे के आदी थे दोनों भाई

गांववालों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दोनों शराब पीने के आदी थे, जिसके चलते सोहन की पत्नी अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ जैसलमेर में रहती है। वहीं, सोहन गांव में अकेला रहता था और खेती-बाड़ी संभालता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

सोहन की हत्या के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कुछ ही देर बार आरोपी अमर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताद के दौरान अमर ने बताया कि जब दोनों भाई शराब पी रहे थे तो उसने और शराब लाने के लिए सोहन से 250 रुपये मांगे थे, लेकिन उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इस पर उनके बीच झगड़ा होने लगा। गुस्से में उसने अपने भाई के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed