{"_id":"6ae1e6077ee8df6300022999","slug":"rajasthan-sports-coach-recruitment-140-permanent-posts-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्रदेश में 140 कोच पदों पर होगी भर्ती, 18 से 40 साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्रदेश में 140 कोच पदों पर होगी भर्ती, 18 से 40 साल तक के युवा कर सकेंगे आवेदन
Wed, 28 Oct 2026 05:40 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:40 PM IST
सार
राजस्थान में खेल विभाग ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए 140 स्थायी कोच पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। स्पोर्ट्स काउंसिल ने भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को पत्र भेजा है। 18 से 40 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विस्तार
राजस्थान के खेल विभाग ने प्रदेश में खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण देने के लिए स्थायी और अस्थायी स्तर पर कोच भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पोर्ट्स काउंसिल ने 140 स्थायी कोच पदों पर भर्ती कराने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को पत्र भेजा है। इस भर्ती में 18 से 40 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। विभाग राज्य के अलग-अलग जिलों में योग्य प्रशिक्षकों की तैनाती करके युवा खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना चाहता है।
चयन के लिए बहुस्तरीय प्रक्रिया
कर्मचारी चयन बोर्ड स्थायी पदों पर चयन के लिए बहुस्तरीय प्रक्रिया अपनाएगा। बोर्ड सबसे पहले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। लिखित परीक्षा के अंकों और प्रदर्शन के आधार पर बोर्ड योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुनेगा। इसके पश्चात चयन बोर्ड शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाएगा।
फिजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण रहने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन होगा। निर्धारित नियमों के अनुसार अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्पोर्ट्स काउंसिल चयनित कोच को विभिन्न जिलों में नियुक्त करेगा। ये नवनियुक्त प्रशिक्षक स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारेंगे। खेल क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
अस्थायी पदों पर भी प्रक्रिया शुरू
राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव राजकेश मीणा ने बताया कि प्रदेश में योग्य कोच की कमी एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। राज्य सरकार और खेल विभाग इस कमी को दूर करने के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं। इसी प्रयास के तहत स्पोर्ट्स काउंसिल ने 140 स्थायी पदों के साथ-साथ करीब 700 अस्थायी कोच की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की है।
विभाग ने अस्थायी कोच पदों के लिए निविदा जारी कर दी है। स्पोर्ट्स काउंसिल लगभग एक महीने के भीतर इस निविदा प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इससे विभिन्न खेलों में नियमित अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ियों को तुरंत राहत और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- जयपुर: अलका लांबा का अमित शाह पर आरोप, इंडिया गठबंधन की महारैली रोकने की रची जा रही साजिश
बोर्ड ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल से कोच भर्ती की अर्थना प्राप्त हो चुकी है। चयन बोर्ड ने इस मांग पत्र पर त्वरित कार्रवाई आरंभ कर दी है। अध्यक्ष के अनुसार बोर्ड शीघ्र ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। कर्मचारी चयन बोर्ड अगले वर्ष तक चयन प्रक्रिया संपन्न करके प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए कोच की नियुक्ति सुनिश्चित करेगा।