फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Speed wreaks havoc in Dholpur truck crushes old man standing on roadside death

Rajasthan: धौलपुर में रफ्तार का कहर, ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Sat, 05 Aug 2023 11:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 11:30 AM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan Speed wreaks havoc in Dholpur truck crushes old man standing on roadside death
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के सदर थाना इलाके में राजाखेड़ा सड़क मार्ग पर जाटोली गांव के नजदीक सड़क किनारे खड़े 60 साल के बुजुर्ग को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना को लेकर परिजन महेश शर्मा ने बताया, शुक्रवार रात उनका बड़ा भाई रामकुमार शर्मा एवं छोटा भाई राजेश शर्मा धौलपुर शहर से वापस गांव बरेह मोरी जा रहे थे। जाटोली गांव के पास पेट्रोल पंप पर छोटा भाई राजेश शर्मा बड़े भाई रामकुमार शर्मा को सड़क पर खड़ा कर बाइक में पेट्रोल भरवाने चला गया। इसी दौरान राजाखेड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने रामकुमार शर्मा को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना को देखें स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोट होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उपचार कराने जयपुर ले गए। लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों में सदर थाना पुलिस को दी। परिजन डेड बॉडी को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना को लेकर सदर पुलिस थाने के एएसआई आदिराम ने बताया राजाखेड़ा सड़क मार्ग पर जाटोली गांव के पास 60 साल के बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। उन्होंने बताया स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक से हादसे की सूचना दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed