फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Sikar Two people die in road accident

दर्दनाक हादसा: सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल 

Sat, 29 Jan 2022 07:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 29 Jan 2022 07:50 PM IST
सार

कोटपूतली से उदयपुरवाटी आ रहे बाइक सवारों को हसामपुर के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी, एक मृतक की पत्नी का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Rajasthan Sikar Two people die in road accident
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी बाइक, मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पाटन इलाके में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में एक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक साथ दो बेटों की मौत के बाद परिवार सहित पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया है। 

विज्ञापन


थानाधिकारी बृजेश सिंह तंवर ने बताया कि झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के कोट गांव निवासी पिंटू बलाई पत्नी संतोष और भाई राकेश के साथ बाइक से कोटपूतली से उदयपुरवाटी आ रहे थे। हसामपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटपूतली अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही पिंटू और राकेश की मौत हो गई। पिंटू की पत्नी संतोष का राजकीय कपिल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


साफ-सफाई का काम करते थे दोनों भाई
मृतक राकेश, पिंटू और उसकी पत्नी संतोष कोटपूतली के एक निजी अस्पताल में साफ सफाई का काम करते थे। शाम को अस्पताल से ड्यूटी कर तीनों घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौका लगते ही कंटेनर चालक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed