फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Shri Ganganagar To stop unnecessary crowd during langar stop taking pictures and selfies

राजस्थानः लंगर के दौरान अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए तस्वीर खींचने व सेल्फी लेने पर रोक

Fri, 10 Apr 2020 03:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Apr 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Shri Ganganagar To stop unnecessary crowd during langar stop taking pictures and selfies
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

लंगर व राशन किट देते समय तस्वीर लेने के चक्कर में ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने की घटनाओं का देखते हुए श्रीगंगानगर जिला प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों में तस्वीर लेने पर रोक लगा दी है। जिला कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते के अनुसार लॉकडाउन में सामाजिक दूरी बनाए रखने व वायरस के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिककरण के अध्यक्ष नकाते ने बृहस्पतिवार को इस बारे में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि जिले में अन्नपूर्णा किट, रेडी टू ईट फूड पैकेट या लंगर वितरण के दौरान सेल्फी, तस्वीरें लेने या वीडियो बनाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाती है। इसका उल्लंघन होने पर भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नकाते ने बताया कि ऐसी शिकायतें मिलीं थी कि जरूरतमंदों को भोजन, लंगर या भोजन पैकेट या राशन किट देते समय वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी या सेल्फी लेने के चक्कर में कई लोग इकट्ठे हो जाते हैं। इससे सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन नहीं होता और संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसको देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकाते ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग खुलकर सहयोग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी व शिकायतें की थीं। नकाते ने कहा कि उनके आदेश का मुख्य उद्देश्य यही है कि लॉकडाउन के दौरान धारा 144 और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लघंन नहीं हो। इसका एक संशोधित आदेश भी जारी किया जा रहा है।

आदेश के अनुसार जिले में एनजीओ, भामाशाहों और दानदाताओं की ओर से जरूरतमंदों को अन्नपूर्णा किट या रेडी टू ईट फूड पैकेट या लंगर का वितरण किया जा रहा है। लेकिन कई बार इस दौरान अनावश्यक भीड़ एकत्रित होती है।


आदेश में कहा गया है कि लंगर या फूड पैकेट आदि के वितरण के समय एनजीओ, भामाशाह या दानदाता या उनके प्रतिनिधि दो से अधिक संख्या में न हो। एक समय में एक ही परिवार को सामान दिया जाए।अधिकारियों के अनुसार प्रशासन नहीं चाहता कि जरूरतमंदों की मदद के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने का उल्लंघन या धारा 144 टूटे और वायरस संक्रमण फैलने का जोखिम हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed