{"_id":"65186bf83a268ede9103ab23","slug":"rajasthan-sensation-after-the-body-of-a-10-year-old-child-was-found-hanging-from-a-neem-tree-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घरवाले स्कूल से लौटने का करते रहे इंतजार, 10 साल के बच्चे का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घरवाले स्कूल से लौटने का करते रहे इंतजार, 10 साल के बच्चे का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी
Sun, 01 Oct 2023 07:57 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 01 Oct 2023 07:57 AM IST
सार
धौलपुर में 10 साल के बच्चे का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरमथुरा थाना इलाके के गांव कौनेसा के खेतों में शनिवार शाम को बाजरे के खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर 10 साल के बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाजरे की कटाई कर रही किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक 10 वर्षीय घमसुंदर पिता रामावतार मीणा शनिवार को स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी होने पर वापस घर के लिए लौट रहा था, लेकिन दोस्तों के साथ से अचानक गायब हो गया। घरवाले उसका इंतजार कर रहे थे, पर बालक का शव कौनेसा गांव के बाहर बाजरे के खेत में स्थित नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहा था। खेतों में बाजरे की कटाई कर रहे किसानों ने जब लाश को पेड़ से लटकी हुई देखा तो हड़कंप मच गया। किसानों ने बालक की पहचान कर घटना से परिजनों को अवगत कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने सरमथुरा थाना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरमथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया है।
थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया 10 साल के बच्चे का नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिला है। उन्होंने बताया घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की है। घटना के संदर्भ में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया बालक ने सुसाइड की है, या अन्य कोई घटना घटित हुई है, इसकी पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे प्रकरण की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।