फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Insurance employee arrested for taking 20 thousand bribe in Barmer

Rajasthan: बाड़मेर में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए बीमा कर्मचारी गिरफ्तार, इस एवज में मांगे पैसे

Thu, 04 May 2023 06:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 May 2023 06:53 PM IST
सार

बीमा कंपनी के कर्मचारी ने क्लेम की राशि निकलवाने के लिए एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित पहले ही आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त 35 हजार रुपये दे चुका है, लेकिन आरोपी और पैसों की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Rajasthan Insurance employee arrested for taking 20 thousand bribe in Barmer
बीमा कंपनी का कर्मचारी राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में जालौर एसीबी टीम ने बाड़मेर में बीमा कंपनी के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने बुधवार को बीमा कंपनी के कर्मचारी राजेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी कर्मचारी ने पीड़ित से क्लेम के पैसे निकलवाने के बदले में एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


जालौर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत ने बताया, पीड़ित ने आरोपी कर्मचारी राजेश कुमार के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ समय पहले उसके भाई की मौत हो गई थी। क्लेम की राशि निकलवाने के लिए उसने आवेदन दिया था, जिसे जारी करने के लिए आरोपी कर्मचारी ने एक लाख 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त 35 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन आरोपी और पैसों की मांग कर रहा था। इस वजह से पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की। एसीबी ने मामले की जांच की फिर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछयाया और एसीबी ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन स्थित एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed