{"_id":"6604249d8bef8d702f0af344","slug":"rajasthan-satta-ka-sangram-in-tonk-chai-par-charcha-yuvaon-se-charcha-netaon-se-charcha-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: आज टोंक में होगा 'सत्ता का संग्राम', आम मतदाताओं और युवाओं के सवालों के जवाब देंगे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: आज टोंक में होगा 'सत्ता का संग्राम', आम मतदाताओं और युवाओं के सवालों के जवाब देंगे नेता
Thu, 28 Mar 2024 12:42 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:42 AM IST
सार
अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल गुरुवार को राजस्थान के टोंक पहुंचेगा। जहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला सत्ता का संग्राम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर से हुई। गुरुवार (28 मार्च) को टोंक लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। जहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : हेमू सर्किल
स्थानीय संपर्क: पुरुषोत्तम जोशी
नंबर: 8058002123
2. सुबह 11 बजे
युवाओं से बात
स्थान : गुर्जर छात्रावास,टोंक
स्थानीय संपर्क- पुरूषोत्तम जोशी
नंबर: 8058002123
3. शाम 5 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : नेहरू पार्क
स्थानीय संपर्क: पुरुषोत्तम जोशी
नंबर: 8058002123
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।
'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।