{"_id":"65200eecf88451545c0e1957","slug":"rajasthan-runicha-express-started-from-delhi-to-jaisalmer-hundreds-of-devotees-of-baba-will-come-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दिल्ली-जैसलमेर के लिए शुरू हुई रूणिचा एक्सप्रेस, पहले फेरे में यहां से आएंगे सैकड़ों बाबा के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दिल्ली-जैसलमेर के लिए शुरू हुई रूणिचा एक्सप्रेस, पहले फेरे में यहां से आएंगे सैकड़ों बाबा के भक्त
Fri, 06 Oct 2023 07:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:13 PM IST
सार
Delhi-Jaisalmer Runicha Express: जैसलमेर जिले के पोकरण में लंबे इंतजार के पश्चात दिल्ली से जैसलमेर के बीच रूणिचा एक्सप्रेस का दोबारा संचालन विधिवत रूप से शुक्रवार को शुरू हो गया। दिल्ली से एक्सप्रेस रेलगाड़ी के शुरू होने पर दिल्ली वासियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलगाड़ी के ड्राइवर और गार्ड का साफा माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया।
विज्ञापन
ट्रेन चालक का स्वागत करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से रामदेवरा के लिए प्रतिदिन सैकड़ों भक्त आते हैं। सीधी रेलगाड़ी नहीं होने से उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में इस रेलगाड़ी को शुरू करने के लिए पिछले तीन साल से लगातार आंदोलन चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में शुक्रवार को नियमित रूप से इस रेल सेवा का दिल्ली से संचालन शुरू हुआ। रूणिचा एक्सप्रेस गाड़ी सख्या 14087 को दिल्ली से जैसलमेर के रवाना होते समय रामसा भक्त मंडल नई दिल्ली की टीम की तरफ से ड्राइवर व गार्ड का माला पहनाकर तथा मुंह मिठा करवाया गया। रूणिचा एक्सप्रेस रवाना होने के हरी झंड़ी के साथ बाबा के जय जयकारों का घोष किया।
विज्ञापन
श्री रामसा भक्त मंडल नई दिल्ली की तरफ से अध्यक्ष मोहनलाल सैन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौहान, सचिव गोपाल लाखीवाल, संगठन मंत्री चंद्रपाल रैसवाल, राज्य प्रभारी अरुण डिकिया, सलाहकार संतोष पुरी, महिला प्रभारी मीरा बैरवा, वीना बाशीवाल, विशिष्ट सदस्य सूरजभान नागरवाल, क्षेत्रीय प्रभारी सीताराम, प्रेम कुमार सोंकरिया, रमेश चंद्र और अर्पित यादव ने सम्मान किया। देश की राजधानी से रामदेवरा का सीधा कनेक्टिविटी हो जाने से बाबा के भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, पर्यटन नगरी जैसलमेर के लिए भी देश भर से लोग घूमने के लिए सब परिवार आ आएंगे।
विज्ञापन